कॉलेज परिसर में कौशल विकास प्रशिक्षक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

कॉलेज परिसर में कौशल विकास प्रशिक्षक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलि

सिर में गोली लगने से हुई मौत पर उन्होंने जताई हत्या किया शंका पुलिस बोली प्रथम दृश्य आत्महत्या पोस्टमार्टम व फोरेंसिक रिपोर्ट से खुलेगा राज

महराजगंज। जिले के विश्वशांति निकेतन डिग्री कॉलेज परिसर में गुरुवार को एक कौशल विकास प्रशिक्षक का गोली लगा शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कॉलेज परिसर में युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। वहीं, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मृतक की पहचान कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमा बिरौली निवासी 23 वर्षीय अजय यादव के रूप में हुई। बताया गया कि अजय पिछले लगभग छह माह से महराजगंज में रहकर विश्वशांति निकेतन डिग्री कॉलेज परिसर में हेल्थ केयर कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत था। वह जेआईटीएम संस्था से संबद्ध था और निजी हेल्थ केयर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत करीब 20 छात्र-छात्राओं को 30 दिवसीय प्रशिक्षण देता था। उसका अंतिम प्रशिक्षण बैच 27 जून को समाप्त हुआ था। प्रशिक्षण संचालन के लिए उसने अपना अलग स्टाफ भी नियुक्त कर रखा था।
घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम, श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से जुड़े कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं तथा अन्य संबंधित लोगों से भी जानकारी जुटा रही है, ताकि घटना के हर पहलू की जांच की जा सके।
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की। उनका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों को कानून के कठघरे में लाया जाए।
वहीं, विश्वशांति निकेतन डिग्री कॉलेज के प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि अजय यादव को सुमित कुमार राय के अनुरोध पर केवल प्रशिक्षण केंद्र संचालित करने के लिए परिसर में स्थान उपलब्ध कराया गया था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन से कॉलेज प्रशासन का कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था। दूसरी ओर, सुमित कुमार राय ने बताया कि अजय यादव जेआईटीएम संस्था का कर्मचारी था और निजी हेल्थ केयर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करता था।
क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और फोरेंसिक टीम के प्रारंभिक निरीक्षण के आधार पर मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों का इंतजार कर रही है। सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    Cresus casino en ligne : étapes et méthodes

    Cresus Casino En Ligne : Guide Pratique pour Jouer en Toute Confiance 1. Présentation du cresus casino en ligne Le cresus casino en ligne s’est imposé en France grâce à…

    Please Share this News

    स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा व प्रसाद वितरण

      परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के त्रिपाठी चौक पर स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *