14जुलाई को जिला न्यायालय परिसर कि दुकानों कि होंगी नीलाम
*फोटोकॉपी सेंटर और चाय-कैंटीन के लिए सुनहरा मौका, दोपहर 1 बजे तक आवेदन, शाम 4:30 बजे होगी बोली*
महराजगंज, जिला न्यायालय परिसर में व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला न्यायालय परिसर स्थित फोटोकॉपी/फोटोग्राफी की दुकानों तथा चाय-कैंटीन के संचालन हेतु 14 जुलाई 2026 को सार्वजनिक नीलामी आयोजित की जाएगी। नीलामी जिला न्यायालय परिसर स्थित अधिष्ठान के सभागार में सायं 4:30 बजे संपन्न होगी।
जारी नीलामी सूचना के अनुसार दुकान संख्या-1 (फोटोकॉपी/फोटोग्राफी), दुकान संख्या-3 (फोटोकॉपी/फोटोग्राफी) तथा 20×20 फीट के भू-खंड पर चाय-कैंटीन के संचालन का अधिकार खुली बोली के माध्यम से दिया जाएगा। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के आवेदन 14 जुलाई को दोपहर 1 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे।
नीलामी समिति ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक आवेदक को पहचान पत्र, पैन कार्ड एवं हैसियत प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नीलामी की सभी नियम एवं शर्तें इलाहाबाद उच्च न्यायालय तथा जिला न्यायालय महराजगंज की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा विस्तृत जानकारी जिला न्यायालय के सूचना पट्ट अथवा केन्द्रीय नजारत अनुभाग से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है।
नीलामी समिति के अध्यक्ष एवं विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) आबिद शमीम ने अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला सूचना कार्यालय, एनआईसी, नगर पालिका, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील, बस स्टेशन और जिला न्यायालय के नोटिस बोर्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं।
*एक नजर में*
नीलामी की तिथि: 14 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम समय सीमा: दोपहर 1:00 बजे
नीलामी का समय: सायं 4:30 बजे
स्थान: जिला न्यायालय परिसर, महराजगंज नीलामी में शामिल: दो फोटोकॉपी/फोटोग्राफी दुकानें एवं एक चाय-कैंटीन भू-खंड अनिवार्य दस्तावेज: पहचान पत्र, पैन कार्ड और हैसियत प्रमाण पत्र।






