महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां वसन्त सिंह के नेतृत्व में थाना परसामलिक पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 04 जुलाई 2026 को बहद ग्राम बभनी तिराहे से बभनी ग्राम जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 40 अदद टेट्रापैक अवैध देशी शराब (बन्टी बबली ब्रांड) बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना परसामलिक पर धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- संग्राम कनौजिया पुत्र धर्मराज कनौजिया निवासी ग्राम परसामलिक थाना परसामलिक जनपद महराजगंज उम्र लगभग 23 वर्ष
बरामदगी- 40 अदद टेट्रापैक अवैध देशी शराब (बन्टी बबली)
गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान-बहद ग्राम बभनी तिराहे से बभनी ग्राम जाने वाले मार्ग
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 घनश्याम सिंह यादव
2.म0उ0नि0 संजू गौड़
3.का0 रामप्रवेश गौड़
4.का0 लालजी यादव






