महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना नौतनवा पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालक को त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
दिनांक 04.07.2026 को आवेदिका रूपा देवी पत्नी राजू तिवारी निवासी चौतरवा, टोला कदमहवा, थाना नौतनवां, जनपद महराजगंज द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र सब्जी लेने हेतु दुर्गापुर बाजार गया था, किन्तु वापस घर नहीं लौटा। सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष नौतनवा द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर गुमशुदा बालक की तलाश प्रारम्भ की गई। जांच एवं तलाश के दौरान ज्ञात हुआ कि नाबालिग बालक परिजनों की डांट-फटकार से क्षुब्ध होकर घर से चला गया था। पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं सक्रियता से लगातार तलाश करते हुए लगभग 03 घंटे के भीतर नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
बरामद करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 जयप्रकाश सिंह (चौकी प्रभारी सम्पतिहा, थाना नौतनवां)
हे0का0 सतीश कुमार
का0 गौरव चौधरी
का0 सुनील सिंह यादव
थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज।






