बाइक राइडरों का आतंक: तेज रफ्तार और स्टंट से राहगीर परेशान

 

घुघली की प्रमुख सड़कों पर तेज रफ्तार बाइक चलाने और खतरनाक स्टंट करने वाले युवाओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन कुछ बाइक सवार सड़क पर ज़िगज़ैग ड्राइविंग और तेज गति से वाहन चलाकर न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय के समय कई स्थानों पर बाइक सवार समूह बनाकर तेज रफ्तार में निकलते हैं और स्टंट करते हैं। इससे सड़क पर चल रहे लोगों में भय का माहौल बना रहता है। कई बार बुजुर्ग, महिलाएं और स्कूली बच्चे अचानक सामने आ जाने से हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं।

हाल के दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में तेज रफ्तार और लापरवाह बाइक चलाने से गंभीर सड़क दुर्घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।

नागरिकों ने प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस से ऐसे बाइक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, नियमित जांच अभियान चलाने और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़े हादसों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *