मरकज़ी उर्स-ए-हुज़ूर अमीर-ए-मिल्लत, हुज़ूर बाबा-ए-मिल्लत एवं हुज़ूर सूफ़ी-ए-हिन्द किछौछा शरीफ़

 

किछौछा शरीफ, अम्बेडकर नगर, उत्तर प्रदेश।

32वाँ उर्स – हुज़ूर अमीर-ए-मिल्लत हज़रत सैयद शाह अमीर अशरफ़ अशरफ़ियुल जिलानी रहमतुल्लाहि अलैह। 12वाँ उर्स – हुज़ूर बाबा-ए-मिल्लत हज़रत सैयद शाह तनवीर अशरफ़ अशरफ़ियुल जिलानी रहमतुल्लाहि अलैह। 6वाँ उर्स – हुज़ूर सूफ़ी-ए-हिन्द हज़रत सैयद शाह गुल अख़्तर अशरफ़ अशरफ़ियुल जिलानी रहमतुल्लाहि अलैह। तारीख़: 1–2 सफ़रुल मुज़फ़्फ़र 1448 हिजरी अनुसार: 16 एवं 17 जुलाई 2026 (ईस्वी) सरपरस्ती में हुज़ूर फ़ाज़िले बग़दाद हज़रत अल्लामा मौलाना सैयद हसन अस्करी अशरफ़ इब्ने अरबी अशरफ़ अशरफ़ियुल जिलानी (जानशीन-ए-हुज़ूर अमीर-ए-मिल्लत, हुज़ूर सूफ़ी-ए-हिन्द एवं जानशीन-ए-हुज़ूर मुहद्दिस-ए-आज़म हिन्द), क़ियादत में
हज़रत सूफ़ी फ़ारूक़ अशरफ़ी साहब
(जानशीन-ए-हुज़ूर बाबा-ए-मिल्लत)
उर्स के कार्यक्रम 16 जुलाई 2026, गुरुवार
नमाज़-ए-असर के बाद परचम-कुशाई एवं तराना। नमाज़-ए-मग़रिब के बाद हल्क़ा-ए-ज़िक्र। नमाज़-ए-इशा के बाद सहन-ए-आस्ताना आलिया में महफ़िल-ए-नात, मनक़बत, वाज़ व इरशाद। 17 जुलाई 2026, शुक्रवार
नमाज़-ए-फ़ज्र के बाद क़ुरआन-ख़्वानी।
प्रातः 10:00 बजे जुलूस-ए-संदल व चादर, ख़ानक़ाह-ए-हुज़ूर अमीर-ए-मिल्लत से रवाना होकर किछौछा मुक़द्दसा के विभिन्न क्षेत्रों से गुज़रते हुए आस्ताना आलिया पर समाप्त होगा।
दोपहर 12:00 बजे लंगर-ए-आम।नमाज़-ए-असर के बाद ज़ियारत-ए-मू-ए-मुबारक एवं अन्य तबर्रुकात। नमाज़-ए-इशा के बाद रात्रि 10:20 बजे आख़िरी कुल, तत्पश्चात महफ़िल-ए-सिमा। स्थान- आस्ताना आलिया अमीर-ए-मिल्लत, अमीरगंज, किछौछा शरीफ़, जनपद अम्बेडकर नगर, उत्तर प्रदेश।
मरकज़ी उर्स में तशरीफ़ लाने वाले समस्त मुरीदीन, मुतअक़िदीन, मुहिब्बीन, मेहमानों एवं ज़ायरीन का उर्स कमेटी दिल की गहराइयों से हार्दिक स्वागत करती है।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच मनाई गई इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन…

    Please Share this News

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित पत्रकारिता के साथ सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की आवाज बुलंद करने के लिए मिला सम्मान गोरखपुर, उत्तर…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *