पारिवारिक कलह ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार! फंदे पर झूली महिला, तीन बेटियां हुईं मां के साये से महरूम

 

*श्यामदेउरवा के चौपरिया गांव की घटना, पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार; पुलिस हर पहलू की कर रही जांच*

महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के चौपरिया गांव में 38 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका की पहचान निरंजना त्रिपाठी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे निरंजना त्रिपाठी अपने कमरे में चली गई थीं। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो उनका शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
घटना की सूचना देर रात पुलिस को दी गई। रात करीब 11:30 बजे परतावल चौकी प्रभारी आलोक राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौजूद रहे। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद देर शाम गांव के नहर किनारे स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस दर्दनाक घटना ने तीन मासूम बेटियों के सिर से मां का साया छीन लिया। जुड़वां बेटियां वैष्णवी और जानवी रिश्तेदारों के यहां रहकर पढ़ाई कर रही हैं, जबकि सबसे छोटी बेटी अच्छू अपनी मां के साथ रहती थी। मां की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों समेत अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जजाएगी।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच मनाई गई इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन…

    Please Share this News

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित पत्रकारिता के साथ सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की आवाज बुलंद करने के लिए मिला सम्मान गोरखपुर, उत्तर…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *