सड़क हादसे में महिला हुई गंभीर रूप से घायल

परतावल/महराजगंज

गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा श्यामदेउरवा चौराहे से लगभग 200 मीटर आगे हुआ। घायल महिला की पहचान कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहिया निवासी मालती देवी पत्नी अरविंद के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार मालती देवी गोरखपुर में किसी अस्पताल में मरीज को देखकर बाइक से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर उनके आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन ने अचानक मोड़ काट लिया। अचानक ब्रेक लगाने और वाहन को मोड़ते देख मालती देवी की बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई और वह सड़क पर गिर गईं। टक्कर में उनके पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को तत्काल सीएचसी परतावल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच मनाई गई इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन…

    Please Share this News

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित पत्रकारिता के साथ सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की आवाज बुलंद करने के लिए मिला सम्मान गोरखपुर, उत्तर…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *