नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ने संभाला कार्यभार

 

परतावल/महराजगंज

महाराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सोमवार को नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही बीआरसी कर्मचारियों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
खंड शिक्षा अधिकारी के पहुंचते ही बीआरसी स्टाफ ने फूल-माला, अंगवस्त्र, भगवान गणेश की स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत करने वालों में कंप्यूटर ऑपरेटर शंभू सिंह, लिपिक तीजील श्रीवास्तव, अकाउंटेंट ऋषभ, एमआईएस विनोद, उमेश यादव और मोहम्मद अकरम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा ज्ञात हो कि शिव कुमार इससे पूर्व पनियारा ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए विभाग ने उन्हें परतावल की जिम्मेदारी सौंपी है।
सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाने पर जोर
कार्यभार ग्रहण करने के बाद बीईओ शिवकुमार ने कहा कि सरकार की सभी शैक्षिक योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने परतावल क्षेत्र के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से अपील की कि वे विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें। बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच मनाई गई इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन…

    Please Share this News

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित पत्रकारिता के साथ सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की आवाज बुलंद करने के लिए मिला सम्मान गोरखपुर, उत्तर…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *