फन्दे से लटका मिला युवती का शव मचा हडकम्प जाँच में जुटी पुलिस

 

 

महराजगंज,भारत-नेपाल सीमा से सटे निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम धमऊर में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां लगभग 20 वर्षीय युवती ने घर के भीतर दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार ग्राम धमऊर निवासी सुन्नर साहनी की पुत्री अंकु साहनी (20 वर्ष) ने घर के अंदर ओढ़नी (दुपट्टे) का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बताया कि युवती लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज चल रहा था।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
थाना प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    समय से पहले खुल रही देशी शराब की दुकान, सुबह पांच बजे से शराबियों का हुड़दंग

      श्यामदेउरवा/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के श्यामदेउरवा-बड़हारा बरईपार मार्ग पर स्थित देशी शराब की दुकान पर निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का…

    Please Share this News

    पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा

      पत्रकारों पर हमले की इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने की कड़ी निंदा। मुजफ्फरपुर, बिहार। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, बिहार के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष श्री संतोष कुमार ने 22 जुलाई 2026 को…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *