बलिया नाले में अज्ञात युवक का शव मिलने से , इलाके में मचा हडकम्प जांच में जुटी पुलिस

 

 

महराजगंज। नगर चौकी क्षेत्र के हनुमानगढ़ी स्थित बलिया नाले में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
*जलकुम्भी में फंसा था शव*
जलकुंभी के बीच फंसे शव से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर था। घटनास्थल से कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव कई दिनों से नाले में पड़ा था, जिसके कारण उसमें सड़न शुरू हो गई थी।
*सिनाख्त और घटना का कारणों में जुटी पुलिस*
सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए जिले तथा आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कराया जा रहा है *।पीएम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा*
पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या, दुर्घटना और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    समय से पहले खुल रही देशी शराब की दुकान, सुबह पांच बजे से शराबियों का हुड़दंग

      श्यामदेउरवा/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के श्यामदेउरवा-बड़हारा बरईपार मार्ग पर स्थित देशी शराब की दुकान पर निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का…

    Please Share this News

    पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा

      पत्रकारों पर हमले की इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने की कड़ी निंदा। मुजफ्फरपुर, बिहार। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, बिहार के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष श्री संतोष कुमार ने 22 जुलाई 2026 को…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *