आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों के लिए हुए आवेदन का सत्यापन शुरू

आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों के लिए हुए आवेदन का सत्यापन शुर

महराजगंज। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों के लिए हुए ऑनलाइन आवेदन के क्रम में अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों व अन्य दस्तावेजों का सत्यापन शुरू हो गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को सात ब्लाक प्रत्येक केंद्र के लिए मेरिट के टॉप चार-चार अभ्यर्थियों का सत्यापन किया गया।

मंगलवार को बृजमनगंज, निचलौल, धानी, लक्ष्मीपुर, नौतनवा, मिठौरा व घुघली ब्लाक के अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए बुलाया गया था। इसमें रिक्त पद वाले आंगनबाड़ी केंद्र पर हुए आवेदनों में से मेरिट के टॉप चार चार अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें अभ्यर्थियों का ऑनलाइन आवेदन का हार्डकापी, शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि मूल दस्तावेजों का सत्यापन, जांच किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। ब्लाकवार अभ्यर्थियों को हर केंद्र के लिए मेरिट सूची के टॉप चार-चार अभ्यर्थियों को बुलाकर सत्यापन किया जा रहा है। जो अभ्यर्थी नहीं पहुंच पाए थे उनको अगले दिन मौका दिया गया है। कुछ दिनों में सभी ब्लाक के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन पूरा कर लिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव से पहले जिले में 231 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। इसके सापेक्ष 9650 अभ्यर्थियों का आवेदन सही मिला। चुनाव की वजह से चयन प्रक्रिया ठप पड़ी थी। शासन के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के चयन की कार्यवाही चल रही है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *