डीएम-एसपी ने पुलिश प्रशासन के साथ होली त्योहार को देखते हुए किया परतावल में फ्लैग मार्च

डॉ योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

परतावल, महाराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा अन्तर्गत नगर पंचायत परतावल में होली के मद्देनज़र रखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी महराजगंज अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने आज परतावल क्षेत्र में पुलिश व पी एस सी जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिससे लोगों को सुरक्षा का एहसास हो सके और त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके । डीएम और एसपी ने परतावल के पनियरा रोड से से शुरू हुआ होते हुए प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च किया। और स्थानीय प्रशासन व पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए। और साथ ही साथ त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने पर भी जोर दिए।
अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से शांति और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और लगातार गश्त की जाएगी। साथ ही, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। उपद्रव फैलाने या माहौल खराब करने वालों पर प्रशासन कड़ी नजर रखेगा। इस फ्लैग मार्च के दौरान महराजगंज क्षेत्राधिकारी आभा सिंह और थानाअध्यक्ष अभिषेक सिंह, चौकी प्रभारी मनीष पटेल के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहे। प्रशासन ने लोगों से होली के पर्व को शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।
इन प्रयासों का मुख्य उद्देश्य त्यौहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है, ताकि सभी नागरिक सुरक्षित और आनंदपूर्वक होली का उत्सव मना सकें।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *