7 दिवसीय विशेष शिविर समापन समारोह हुआ सम्पन्न

 

डॉ योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या पी०जी० कॉलेज  संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना पटेल एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाई के तत्वाधान में आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर समापन समारोह *ग्रामसभा चौपरिया* में स्थित पंचायत भवन पर सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन किया।
वहां उपस्थित स्वयं सेवको को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में नौजवानों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इतिहास गवाह है विश्व की जितनी भी क्रांतिया हुई वह सब नौजवानो की देन है। राष्ट्र के प्रति भक्ति ही देश एवं समाज का विकास करता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अजय कुमार द्विवेरी उर्फ नन्दू बाबा ने कहा की दिनाँक 07/03/2025 से 13/03/2025 तक प्राप्त बौद्धिक ज्ञान एवं जन जागरूकता के माध्यम से स्वयं सेवकों ने जागरूक करने का काम किया है उसके लिए स्वयं सेवक कर्तव्य मार्ग को प्रशस्त करते हैं। कार्यक्रम आधिकारी किरण ने कहा कि विशेष शिविर में प्रात: जागरण योगा सर्वधर्म स्वभाव प्रार्थना के माध्यम से स्वयं सेवको को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। परियोजना कार्य एवं बौद्धिक परिचर्चा के माध्यम से स्वच्छता, दहेज उत्पीड़न, वायु प्रदूषण, जल संरक्षण, जागरु‌कता एवं “बेटी बढ़ाओ, बेटी बचाओ” विषय पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित विद्वानों ने स्वयं सेवकों से अपेक्षा की समाज के लोगो को जाकर जागरूक करेगें तभी विशेष शिविर का महत्व सार्थक होगा।
क्रार्यक्रम में उपस्थित अतिथियो का स्वागत प्राचार्य डॉ रामदरश मिश्र ने किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी गोविन्द लाल ने किया। कार्यक्रम में ओंकार, जितेंद्र पटेल, स्वाति मल्ल, स्नेह प्रभा, वाल गोविन्द, अंगद साहनी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *