आगामी त्यौहार होली के दृष्टिगत एसपी जीआरपी ने थाना बलिया का किया वार्षिक निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

आगामी त्यौहार होली के दृष्टिगत एसपी जीआरपी ने थाना बलिया का किया वार्षिक निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गोरखपुर। पुलिस अधीक्षक रेलवे संदीप कुमार मीना द्वारा आगामी त्यौहार होली के दृष्टिगत जीआरपी थाना बलिया का वार्षिक निरीक्षण किया गया । सीसीटीएनएस, मालखाना, शस्त्रागार, कार्यालय के समस्त अभिलेखों व थाना जीआरपी बलिया पर लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आदेशित कर अवलोकन में पायी गई कमियों को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार में शस्त्र, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, डंडा व दंगा नियंत्रण उपकरणों की स्थिति परखी गई। शस्त्रागार के समस्त दंगा नियंत्रण यंत्रों की एक्सपायरी आदि चेक करने के उपरांत सुव्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया । पुरुष बंदी गृह व बैरको का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान संबंधित को आवश्यकक दिशा निर्देश दिए गए।
महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया वहां नियुक्त महिला कर्मचारी से कार्य विवरण की जानकारी कर महिला यात्रियों के प्रति उनके दायित्व से भी अवगत कराया गया । थाना जीआरपी बलिया पर नियुक्त समस्त कर्मचारी के साथ गोष्ठी कर सतर्क रहकर पूरी तन्मयता के साथ कार्य सरकार संपादित करने की प्रेरणा दी व उनको आने जाने यात्री से मृदु व्यवहार करने का सलाह भी दिया गया तत्पश्चात उनकी समस्याओं के बारे में प्रत्येक कर्मचारी से वार्ता कर जानकारी ली गई एवं उसके निस्तारण हेतु जीआरपी थाना प्रभारी बलिया को निर्देशित किया गया । थाना कार्यालय में उपस्थित समस्त रजिस्टर के अवलोकन के आरपीएफ के साथ प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, आउटर ,पार्किंग ,वेटिंग हॉल आदि का सघनतापूर्वक पैदल गस्त किया गया तथा रुकी ट्रेन का भी निरीक्षण के दौरान यात्रा कर रहे यात्रियों को यात्रा के समय किसी भी अपरिचित यात्री से खाने-पीने वाली की चीज न लेने का सुझाव दिए। आगामी त्यौहार के दृष्टिगत यात्रियों के सुरक्षा व्यवस्था हेतु आरपीएफ से समन्वय स्थापित करते हुये सुनियोजित तरीके से ड्यूटी लगाने व समय – समय पर भीड़ की स्थिति का स्वयं जायजा लेते हुये उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *