अल-फलाह एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने अंतर्राष्ट्रीय एनजीओ सम्मेलन और पुरस्कार समारोह का किया आयोजन

अल-फलाह एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने अंतर्राष्ट्रीय एनजीओ सम्मेलन और पुरस्कार समारोह का किया आयोजन

गोरखपुर, उत्तरप्रदेश

विश्व एनजीओ दिवस के अवसर पर गोरखपुर के ब्लैक हॉर्स होटल में इंटरनेशनल एनजीओ कॉन्फ्रेंस और पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक अफरोज अहमद प्रबंधक अल-फलाह एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बताया कि विश्व एनजीओ दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न संस्थाओं को एक साथ एक मंच पर आमंत्रित करना एवं एक दूसरे के आपसी सहयोग से समाज में कुशल नेतृत्व के लिए कार्य करना है। समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनजीओ और सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर सम्मानित करने का गौरवपूर्ण कार्य किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि गण राजेश मणि, डॉ. सौरभ पांडेय, नरेंद्र प्रताप सिंह, सुमित्रा कौशल, डॉ. ए समीम खान, प्रद्युम्न कुमार मिश्रा, डॉ. रहमत अली, पूजा गुप्ता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश उमर एवं संचालन अफरोज अहमद ने किया।
मुख्य अतिथि महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने कहा कि अल फलाह एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित वर्ल्ड एनजीओ डे पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान एवं सम्मेलन का आयोजन बहुत ही सराहनीय है। इस मंच के माध्यम से आप सभी के द्वारा किये कार्यो से सभी लोगों में जागरूकता एवं परस्पर सहयोग की भावना जागृत हो रही है।
मीडिया पार्टनर्स में मित्रम टुडे, अरुशान न्यूज़, राजधानी टाइम्स, लाइव मीडिया, इंडिया खबर, समाचार टाइम्स आदि विशेष रूप से सहयोग किया।
एसोसिएट पार्टनर्स में प्लैनेट मेडिवर हॉस्पिटल, सेवा फाउंडेशन, अल फलाह एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं अल इस्लाह एजुकेशनल सोसाइटी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड सैय्यद आसिम रऊफ, सरदार जसपाल सिंह, सरदार कुलदीप सिंह एवं विभिन्न श्रेणियों में अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं व संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से रामेश्वर मिश्रा, सेराज अहमद कुरैशी, अश्फाक अहमद, मोहम्मद इमरान खान, मिनहाज सिद्दीकी, मोहम्मद आकीब अंसारी, मोहम्मद राफे, आसिफ मसूद, रामकृष्ण शरण मणि त्रिपाठी, अश्फाक मेकरानी, सरफराज खान आदि को सम्मानित विभिन्न सोशल हेल्प ग्रुप के संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *