देवर्षि नारद जयंती कार्यक्रम का भव्य आयोजन राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका प्रमुख: सुरजीत

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महराजगंज के प्रचार विभाग द्वारा देवर्षि नारद जयंती का कार्यक्रम को ब्लॉक सभागार महाराजगंज में मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सह प्रांत प्रचारक सूरजीत उपस्थित रहे, जिन्होने देवर्षि नारद जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका बहुत अधिक महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि मीडिया चौथा स्तंभ है और समाज को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है समाज की संकल्पना को आम जनता तक पहुंचने में भी मीडिया मॉडल के रूप में सामने आ रही है l उन्होंने महर्षि नारद की चर्चा करते हुए उनके जीवन काल में उनके द्वारा प्रचार के कार्य के किए जाने की चर्चा भी की l
सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि वर्ष 2025 यह दिन नारद मुनि की स्मृति में भक्ति, संवाद और धर्म के प्रचार के संकल्प के साथ मनाया जाता है। नारद मुनि को संवाद, संचार और लोककल्याणकारी भक्ति का प्रतीक माना जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सह जिला संघचालक भागवत ने किया।
सह जिला प्रचारक सूर्य प्रभात ने उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं को देवर्षि नारद जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं दिया और अपने उद्बोधन में कहा की पत्रकार की लेखनी समाज की दिशा तय करती है ,समाज निर्माण में लेखनी की अहम भूमिका है।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रचार प्रमुख जीवेश मिश्रा ने किया।
मुख्य वक्ता सुरजीत ने विश्व दीपक त्रिपाठी ,अजय श्रीवास्तव जयप्रकाश सिंह ,मनोज त्रिपाठी सुनील श्रीवास्तव ,शैलेश पांडे यादवेंद्र चतुर्वेदी ,शिवेंद्र चतुर्वेदी,अभिषेक श्रीवास्तव,अमित जायसवाल ,अमितेश त्रिपाठी मनोज चतुर्वेदी ,अनुज शुक्ला ,सुनील पाठक ,जाकिर हुसैन ,विनोद गुप्ता,सुरेंद्र प्रजापति ,राकेश कुमार ,शिवदयाल गिरी ,अरुण कुमार ,आशीष सोनी ,बबलू त्रिपाठी,विवेक जायसवाल ,विजय शर्मा सभी 42 पत्रकार बंधुओं को अंगवस्त्र व श्री रामलला जी का चित्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ शान्ति शरण मिश्र,सह नगर कार्यवाह दुर्गेश सिंह,खण्ड कार्यवाह सुनील मिश्र,विद्यार्थी कार्य प्रमुख आर्यन शाही ,खण्ड प्रचारक आलोक,महाविद्यालयीन कार्य प्रमुख विशाल,नगर प्रचार प्रमुख धनंजय आदि का योगदान सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में सह जिला कार्यवाह अनिल,नगर संघचालक आलोक रंजन,जिला संपर्क प्रमुख विमल,जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख शेषमणि ,सह जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख रंजीत ,जिला संघटन मंत्री अभिषेक,जिला सदभाव प्रमुख श्यामसुंदर,कार्यालय प्रमुख अविनाश,खण्ड कार्यवाह दीपक,विद्या,अशोक,रामाशीष,जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, विधायक सादर जय मंगल कनौजिया पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका महाराजगंज कृष्ण गोपाल जयसवाल,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, संजीव शुक्ला विद्यार्थी परिषद से मयंक मणि,शिवम,अभिषेक,,डॉ आशीष कुमार मिश्र,आशुतोष शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *