रविवार दोपहर 2:00 बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल N.P के वार्ड नंबर-6 आज़ाद नगर में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हादसे का कारण बन गई। कप्तानगंज की ओर से आ रही कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक और साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होकर दूर जा गिरे। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार लोहे का बोर्ड तोड़ते हुए आगे लगे दूसरे बोर्ड से जा भिड़ी।इसी दौरान घर लौट रही परतावल बाजार निवासी शेषमति कार की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सीएचसी परतावल पहुँचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।NH-730 पर लगातार बढ़ रही तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।







