ब्लैकमेलिंग की भेंट चढ़ी एक नारी की अस्मिता

ब्लैकमेलिंग की भेंट चढ़ी एक नारी की अस्मिता

अपनी बेटी की शादी की खुशियों में डूबा था एक पिता… और उसी समय दूसरी की बेटी की जिंदगी ब्लैकमेलिंग से बर्बाद कर रहा था विनोद शंकर मिश्रा।

रांची, झारखंड।

रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक स्वाभिमानी महिला को उसकी मेहनत और ईमानदारी के बदले मिली सिर्फ मौत। एक ऐसी मौत, जिसका जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि ‘विश्वास’ के मुखौटे में छिपा एक दरिंदा है।”
​रांची के सैनिक कॉलोनी में किराए पर रहने वाली वीणा शर्मा, जो न केवल ओरिएण्टल कंपनी में कार्य करती थीं, बल्कि अपना ब्यूटी पार्लर चलाकर स्वाभिमान से जी रही थीं, आज हमारे बीच नहीं हैं। आरोप है कि विनोद शंकर मिश्रा नामक व्यक्ति ने, जो वीणा को अपनी ‘बेटी’ कहता था, उनके विश्वास का गला घोंटा है।
​आरोपी विनोद शंकर मिश्रा अपनी बहन प्रीति के मेकअप के बहाने वीणा के घर आता-जाता था।आरोप है कि इसी दौरान उसने वीणा का एक आपत्तिजनक वीडियो हिडन कैमरा लगा कर चोरी-छिपे बनाया। उस वीडियो के दम पर आरोपी लगातार वीणा को व्हाट्सएप और कॉल के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था।
सामाजिक बदनामी और मानसिक तनाव से टूट चुकी वीणा ने आत्महत्या से ठीक पहले एक वीडियो बनाया, उसे आरोपी को भेजा और पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।
​वीणा के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वीणा के मोबाइल से ब्लैकमेलिंग के व्हाट्सएप चैट और आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया गया वीडियो साक्ष्य के रूप में मौजूद है। परिवार का सवाल सीधा है— “क्या एक मेहनतकश महिला को समाज में सर उठाकर जीने का हक नहीं था?”
“अब देखना यह है कि क्या रांची पुलिस इस डिजिटल साक्ष्य के आधार पर विनोद शंकर मिश्रा को सलाखों के पीछे कब भेजती है,कब वीणा को इंसाफ मिलेगा? रांची के खेल गाँव थाना मे विनोद शंकर मिश्रा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर इस घटना मे सम्मलित और भी अपराधियों की तलाश मे जुट गई है

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    तेज रफ्तार वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, 6 चालान कर वसूला 20 हजार जुर्माना

    परतावल/महराजगंज। महराजगंज जनपद में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर आईटीएम चौकी के पास…

    Please Share this News

    पुलिस अधीक्षक महराजगंज लकड़ी का स्ट्रक्चर गिरने से हुए घायलः सिर में चोट आने से लगे 8 टांके, वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान हादसा

      महराजगंज में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एक लकड़ी के स्ट्रक्चर के गिरने से घायल हो गए। घटना बुधवार को हुई, जब लकड़ी स्ट्रक्चर उनके सिर…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *