सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
01/09/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – चीन की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
रविवार दोपहर तियानजिन में उनकी मुलाकात हुई।
मुलाकात की एक तस्वीर जारी करते हुए, भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नेपाल के साथ रिश्ते गहरे और खास हैं।
मोदी ने कहा, “नेपाल के साथ भारत के रिश्ते गहरे और खास हैं।
तियानजिन में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली से मिलकर खुशी हुई।”







