महाराजगंज, जनपद के थाना श्यामदेउरवा अन्तर्गत आज दिनांक 21/03/2025 दिन शुक्रवार को अक्षयबर सिंह मेमोरियल पी॰जी॰ कॉलेज नटवा जंगल महाराजगंज में बी॰ए॰ तथा एम॰ ए॰ अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक कृष्ण मोहन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन करके किया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं के भावी जीवन की शुभकामनाएं व्यक्त की तथा प्राप्त शिक्षा को भविष्य में उपयोग करने का सुझाव दिया। छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर अपनी बहुविध योग्यता एवं क्षमता का परिचय दिया। महाविद्यालय के निदेशक अंबरीश मल्ल ने अपने सपनों को जीवंत रखने की प्रेरणा दी प्राचार्य डॉ॰ हरे कृष्ण सिंह ने कहा की प्रत्येक छात्र में क्षमता एवं योग्यता पहले से विद्यमान है शिक्षा उस क्षमता को अभिव्यक्ति करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मेडल व उपहार देकर सम्मानित किये महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. चंदन विश्वकर्मा रजनेश प्रताप सिंह, साधना चौधरी, श्वेता सिंह अन्नपूर्णा सिंह, शैलेश कुमार यादव अधीक्षक चंद्रशेखर मौर्य,के साथ कर्मचारीगण एवम तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे







