अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सुनीत शर्मा की स्मृति में शोक सभा का किया आयोजन

 

महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक के पिपरिया निवासी सुनीत कुमार शर्मा का 14 दिसंबर को बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद लखनऊ स्थित मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान 16 दिसंबर को उनका निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
दिवंगत सुनीत कुमार शर्मा की स्मृति में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा बंधन मैरेज हॉल, परतावल–महराजगंज मार्ग पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल कुमार एवं जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्ता ने की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
वक्ताओं ने कहा कि सुनीत कुमार शर्मा एक मिलनसार, सरल स्वभाव और सामाजिक व्यक्ति थे। वे सभी को अपना मानते थे और समाज में उनकी एक अलग पहचान थी। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
शोक सभा में परतावल नगर अध्यक्ष बलराम गुप्ता, नगर महामंत्री नागेश कसौधन, नगर संरक्षक सतीश कुमार मद्धेशिया, भीम मद्धेशिया, मनोज शुक्ला, विनोद अग्रहरि, उपाध्यक्ष विनय मद्धेशिया, गंगाधर जायसवाल, नगर मंत्री संगम श्रीवास्तव, मैनुद्दीन, शाह आलम, सोनू, आकाश पटेल, राजू जायसवाल, मीडिया प्रभारी देवराज सिंह, सभासद रिंकू सिंह, कन्हैया साहनी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *