उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
02/12/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – Apple के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चीफ जॉन गियानंद्रिया ने घोषणा की है कि वह 2026 में पद छोड़ देंगे और रिटायर हो जाएंगे।
सुत्रो के अनुसार, 2018 से Apple में काम कर रहे गियानंद्रिया का अचानक जाना सभी के लिए एक सरप्राइज था।
सुत्र ने बताया कि गियानंद्रिया की जगह अमर सुब्रमण्यम लेंगे। अमर ने माइक्रोसॉफ्ट के AI हेड के तौर पर काम किया है।
उन्होंने Google में भी एक दशक से ज़्यादा समय बिताया है। अमर अब CEO टिम कुक को नहीं, बल्कि अपने डिप्टी क्रेग फेडेरिघी को रिपोर्ट करेंगे।
यह बड़ा फेरबदल Apple की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को Google, OpenAI और Microsoft जैसी कंपनियों के साथ मुकाबले में लाने की कोशिश को दिखाता है।
इससे पहले, Apple ने Siri के नए वर्शन को रिलीज़ करने में देरी की थी, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स शामिल हैं। Apple का लक्ष्य अगले साल (स्प्रिंग 2026) नए फीचर्स लाना है।
इस साल एप्पल के स्टॉक ने कुछ दूसरी कंपनियों (जैसे Nvidia और Google) से कम परफॉर्म किया है।
हालांकि, एप्पल $4.2 ट्रिलियन की मार्केट वैल्यू के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।







