उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
10/09/2025 io
काठमाण्डौ,नेपाल – नेपाल सेना ने विभिन्न स्थानों से हथियार बरामद किए हैं।
काठमाण्डौ और पोखरा से विभिन्न प्रकार के हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।
सेना ने बुधवार सुबह एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बरामद हथियारों की जानकारी दी।
बताया गया है कि काठमाण्डौ के विभिन्न स्थानों से 23 विभिन्न प्रकार के हथियार, 31 मैगज़ीन और गोला-बारूद और पोखरा से 8 बरामद किए गए हैं।
इसके अलावा, सेना ने बताया है कि 23 घायल नेपाल पुलिसकर्मियों और 3 नागरिकों का सैन्य अस्पतालों में इलाज चल रहा है।







