गाजा में इज़राइली हवाई हमलों में 4 पत्रकारों समेत कम से कम 15 लोग मारे गए

 

सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
25/08/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – सोमवार को गाजा में इज़राइली हवाई हमलों में 4 पत्रकारों समेत कम से कम 15 लोग मारे गए।

सुत्र ने बताया कि इज़राइली सेना ने दक्षिणी गाजा पट्टी स्थित नासिर अस्पताल को निशाना बनाया।

ये पत्रकार गाजा में अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों के लिए काम कर रहे थे।

रॉयटर्स ने पुष्टि की है कि उसका कैमरामैन मारा गया है। मरने वाले अन्य तीन पत्रकार अल जज़ीरा, एसोसिएटेड प्रेस (एपी) और एनबीसी के थे।

हमास द्वारा संचालित नागरिक सुरक्षा समिति के अनुसार, शुरुआती हमले में कई लोग मारे गए। इसके बाद, इज़राइली सेना द्वारा बचाव दल पर दोबारा हमला करने पर और लोग मारे गए।

अंतर्राष्ट्रीय सुत्र रिपोर्टों के अनुसार, इज़राइली सेना और प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

घटना के बाद जारी किए गए वीडियो फुटेज में दक्षिणी गाजा स्थित मुख्य नासिर अस्पताल से धुआँ उठता दिखाई दे रहा है। रॉयटर्स ने अपने कैमरामैन हुसाम अल-मसरी की मौत की पुष्टि की।

मारे गए अन्य पत्रकारों में अल जज़ीरा के मोहम्मद सलामेह, एसोसिएटेड प्रेस की मरियम अबू दका और अमेरिकी टेलीविज़न नेटवर्क एनबीसी के फ़ोटोग्राफ़र मुआथ अबू ताहा शामिल थे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *