भाजपा कभी मुसलमान और हिंदू में भेदभाव नहीं करती: जमाल सिद्दीकी

 

जीएसटी घटते ही विपक्ष के लोगों में उछल पुतल होने लगा: राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा

जिसका नाम निर्भय है, उनको कैसा भय रहेगा: जमाल सिद्दीकी

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

परतावल। महराजगंज

पनियरा विधानसभा के हरपुर चौराहे पर नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफार्म्स की बैठक व जन वार्ता को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने संबोधित किया।
जमाल सिद्दीकी ने अपने संबोधन में पनियरा विधानसभा क्षेत्र युवा नेता निर्भय सिंह का तारीफ करते हुए कहा कि महराजगंज की धरती पर पहली बार आया हू और यहां आकर काफी अच्छा लगा, और यह संभव हुआ तो सिर्फ सलाउद्दीन खान के प्रयास और भावी विधायक निर्भय सिंह के चर्चे से। कहा कि जिसका नाम निर्भय है, उनको कैसा भय रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि आज देश और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है जिसमें मोदी जी के मंत्र से सबका साथ सबका विकास सबका विश्वाश के साथ हर जाति वर्ग का विकास हो रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भारत में जीएसटी लागू हुई थी तो कुछ लोग ज्यादा उछल कूद रहे थे महंगाई की रोना रो रहे थे और जब मोदी जी ने जीएसटी को घटा दिया तो फिर भी उनके पेट में उछल पुतल होने लगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि आज योगी जी की सरकार ने नई एक्सप्रेस वे बना कर गोरखपुर और लखनऊ का जो समय था उसको काफी कम कर दिया। सपा बसपा पर सीधा वार करते हुए आज अगर मुसलमानों की सच्ची हितैषी पार्टी है तो वह भाजपा है बाकी पार्टियों ने सिर्फ मुसलमानों के वोट के लिए राजनीति किया लेकिन सम्मान सिर्फ भाजपा ने दिया है।
सभा को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता प्रेम शंकर उर्फ निर्भय सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की हर योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिलती है इसमें कोई भेदभाव नहीं चाहे वह किसी भी जाति धर्म का हो समाज के अंतिम व्यक्ति तक हर एक योजना आसानी से पहुंचाना हमारी पार्टी का प्रतिज्ञा है और पा भी रहा है।

इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक व अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सलाउद्दीन खान,जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इल्ताफ़ खान,खुर्शीद अंसारी,ताज जहीर,अर्जुन सिंह,जनार्दन सिंह, श्याम पाण्डेय, धीरेन्द्र यादव,उमर आलम,मुख्तार खान,फकरुद्दीन,मैनुद्दीन सिद्दीकी,अभिनव पाण्डेय,ईश्वर यादव, आशीष गुप्ता,साबिर खान,इस्लाम खान,हरिकेश सिंह,जयराम यादव,गोविंद यादव,विक्रम यादव,नितेश यादव,अनिल निषाद,विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *