मदीना जा रही भारतीय मुस्लिम तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 42 की मौत

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
17/11/2025

काठमाण्डौ,नेपाल — सऊदी अरब में सोमवार आधी रात को हुए एक सड़क हादसे में 42 भारतीयों की मौत हो गई।

सुत्रो ने बताया कि मक्का से मदीना जा रही मुस्लिम तीर्थयात्रियों से भरी एक बस के डीजल टैंकर से टकरा जाने से 42 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में 20 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं। सुत्र के अनुसार, इस दुर्घटना में केवल बस चालक ही जीवित बचा।

अधिकांश मृतक हैदराबाद के बताए जा रहे हैं। यह दुर्घटना मदीना से 160 किलोमीटर दूर मुहरास के पास भारतीय समयानुसार रात लगभग 1:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि उस समय सभी यात्री सो रहे थे और दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

तेलंगाना सरकार ने कहा कि वह रियाद स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में है। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में अधिकारियों को दूतावास के संपर्क में रहने और पीड़ितों की पहचान करने में मदद करने का निर्देश दिया है।

जेद्दा स्थित भारतीय दूतावास ने भी एक हेल्पलाइन शुरू की है।

दूतावास ने कहा, “सऊदी अरब के मदीना के पास भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटना के मद्देनजर, जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने 24 घंटे खुला रहने वाला एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और हेल्पलाइन नंबर 8002440003 है।”

इस बीच, तेलंगाना सरकार ने भी परिवारों की जानकारी प्राप्त करने के लिए सचिवालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

बताया गया है कि पीड़ित परिवार 79979-59754 और 99129-19545 पर संपर्क कर सकते हैं।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *