परतावल/महराजगंज।
नगर पंचायत परतावल में छठ पूजा के दौरान उमड़ी भीड़ लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर नगर पंचायत परतावल की चेयरमैन प्रियंका गुप्ता ने अपने गृह वार्ड संख्या 05, रानी लक्ष्मीबाई नगर धनगड़ा स्थित छठ घाट पर सूर्य उपासना कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान चेयरमैन ने नगर के विभिन्न वार्डों में स्थित छठ घाटों का भ्रमण कर व्रती महिलाओं से मुलाकात की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
चेयरमैन प्रियंका गुप्ता ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति और लोक आस्था का अद्भुत संगम है, जो समाज में स्वच्छता, श्रद्धा और एकता का संदेश देता है।
इस अवसर पर उन्होंने सभी व्रतियों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हुए नगर पंचायत की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।







