उगते सूरज को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, आम से लेकर खास तक ने की पूजा

 

परतावल में छठ महापर्व सकुशल हुआ संपन्न। छठ पूजा का आज आखिरी दिन रहा। मंगलवार, 28 अक्टूबर यानी आज छठ के आखिरी दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर यह महापर्व सकुशल संपन्न हुआ। इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास भी खत्म हो जाएगा। इस दिन व्रती महिलाएं जल में डुबकी लगाकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हुए अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और जीवन में ऊर्जा की कामना की।

छठ का आज समापन हो गया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ साथ पिछले तीन दिनों से मनाया जा रहा ये पर्व आज समाप्त हो गया। ज्यादातर जगहों पर सूर्योदय हो चुका है इसलिए श्रद्धालु अर्घ्य दे रहे हैं। कमर तक पानी में जाकर छठ के व्रती सूर्य को अर्घ्य देंगे उसके बाद ठेकुआ प्रसाद के साथ व्रत का समापन होगा। इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास भी खत्म हो गया।

इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, ब्लॉक प्रमुख आनन्द वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, मंडल अध्यक्ष परतावल विवेक पटेल, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष मनोहर मद्धेशिया, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव सहित तमाम जन ने श्रद्धालुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *