चिलूवाताल का पर्यटन विकास, 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

चिलूवाताल का पर्यटन विकास, 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

रामगढ़ ताल की तर्ज पर तैयार हुआ नया पर्यटन केंद्र, उत्तरी क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

गोरखपुर। शहर के उत्तरी क्षेत्र में स्थित चिलूवाताल को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 20.35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस परियोजना के तहत चिलूवाताल को रामगढ़ ताल नौकाविहार की तर्ज पर विकसित किया गया है, जिससे अब उत्तरी क्षेत्र के वे पर्यटक, जो रामगढ़ ताल नहीं जा पाते, यहां उसी तरह का आनंद ले सकेंगे।

लोकार्पण से पहले भजन संध्या भवन का निरीक्षण कर परिसर में पौधरोपण भी किया गया। चिलूवाताल लगभग 400 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पहले से ही जाना जाता रहा है। यहां हर साल साइबेरियन पक्षियों का आगमन होता है, जो इस क्षेत्र को और आकर्षक बनाता है।

परियोजना के पूर्ण होने से न केवल स्थानीय लोगों को एक बेहतर पर्यटन स्थल मिलेगा, बल्कि इससे क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। चिलूवाताल का यह विकास गोरखपुर के पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान स्थापित करेगा।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *