गोरखपुर, 15 फरवरी: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन का आयोजन कर करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “चिंता मत करें, हर समस्या का समाधान होगा।”
जनता दर्शन में इलाज, आयुष्मान कार्ड और अन्य सामाजिक मदद से जुड़ी समस्याओं पर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशील और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
साथ ही, सीएम योगी ने मंदिर की गोशाला में गोसेवा की, गोवंश को रोटी-गुड़ खिलाए और बच्चों के साथ अन्नप्राशन एवं चॉकलेट वितरण किया।







