इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई पत्रकारों के हक की आवाज़

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई पत्रकारों के हक की आवाज़

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।

​बुरहानपुर, मध्य प्रदेश।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुरहानपुर आगमन हुआ जिसमें उन्होंने रोड शो के बाद 696 करोड रुपए की विकास कार्य का भूमि पूजन किया। नेहरू स्टेडियम पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव क़े कार्यक्रम के बाद
मुख्यमंत्री से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बुरहानपुर इकाई के जिला अध्यक्ष शकील खान के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों के कल्याण और सुरक्षा से जुड़ी पांच सूत्रीय मांगों पर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया।
इंडियन जर्नलिस्ट ​एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट किया कि पत्रकार शासन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करते हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका अहम है, इसलिए उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है। पत्रकारों के लिए एक समर्पित पत्रकार कॉलोनी विकसित की जाए और उन्हें कम दरों पर आवास उपलब्ध कराया जाए। लाडली बहना योजना’ की तर्ज पर पत्रकारों को भी हर महीने ₹15,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए पत्रकारों और उनके परिवारों को निजी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज (कैशलेस उपचार) की सुविधा प्रदान की जाए।
​पत्रकारों के विरुद्ध होने वाली हिंसा और बाधाओं को रोकने के लिए प्रदेश में विशेष ‘पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाएह पत्रकारों को डराने-धमकाने या उन पर झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शकील खान ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पत्रकारों की भूमिका और उनके सम्मान की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री ने भी ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए उचित विचार करने का आश्वासन दिया है ​इस पहल की जिले भर के पत्रकार जगत में सराहना की जा रही है क्योंकि यह सीधे तौर पर पत्रकारों के भविष्य और उनके कार्यक्षेत्र की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।
ज्ञापन सौंपते समय राहुल इंगले, शेख वसीम सुमेश तायडे, रफीक अंसारी, मोहम्मद इमरान, गोकुल खंडले, सोनू सोहले, दीपक सोहले सहित जिले के कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *