सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पर बढ़ा मरीजों का भरोसा मुफ्त दवा और बेहतर सुविधा से जनता प्रसन्न

 

परतावल (महराजगंज)।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल अब ग्रामीण इलाकों के मरीजों के लिए बड़ा सहारा बनता जा रहा है। यहां स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर व्यवस्था और डॉक्टरों की समर्पित टीम की वजह से मरीजों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि रोजाना औसतन 700 से 800 मरीज इलाज कराने के लिए सीएचसी परतावल पहुंच रहे हैं। बरसात और मौसमी बदलाव के कारण वायरल बुखार, पेट दर्द, दस्त (डायरिया) और उल्टी से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है। इनमें कई मरीजों को भर्ती कर समुचित देखभाल की जा रही है। इलाज के लिए पहुंचे मरीज कमिलुन निशां, अनारी देवी, इंद्रासन और सोनमती ने बताया कि सीएचसी परतावल में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी पूरी जिम्मेदारी से इलाज कर रहे हैं। समय पर दवाएं उपलब्ध हो रही हैं और इलाज के लिए किसी भी तरह का आर्थिक दबाव नहीं डाला जा रहा है। भर्ती मरीज बसंत और नर्बदा ने बताया कि जबसे यहां मेरा इलाज चल रहा है, किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी समय पर देखभाल कर रहे हैं और मैं खुद को स्वस्थ महसूस कर रहे है। यहां किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
आयुष्मान वार्ड में भर्ती मरीज गुलाब, संध्या, खुशी मोदनवाल, नंदलाल, रूना देवी, रुदल यादव, मनीषा और रोशनी ने भी बताया कि उन्हें समुचित इलाज मिल रहा है और किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
सीएचसी परतावल के अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल ने बताया कि रोजाना 700 से 800 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। सभी का डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी पूरी निष्ठा के साथ इलाज करते हैं। उन्होंने कहा कि स्टाफ समय से ड्यूटी पर पहुंचकर अपने दायित्व का निर्वहन कर रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या इस बात का प्रमाण है कि परतावल स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों का भरोसा मजबूत हो रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अब परतावल सीएचसी न सिर्फ परतावल बल्कि आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए बड़ी उम्मीद बन चुका है। यहां बेहतर इलाज, मुफ्त दवा और स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग मिलना बड़ी राहत है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *