NSS कार्यक्रम के पांचवें दिवस पर निकाली गई “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” जन जागरुक रैली

NSS कार्यक्रम के पांचवें दिवस पर निकाली गई “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” जन जागरुक रैली।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में आज दिनांक 11 मार्च 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत “सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या पीजी कालेज” परतावल बाजार महराजगंज के विशेष शिविर के आज पांचवें दिवस पर स्वयं सेवकों(छात्राओं) द्वारा “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” अभियान पर जन जागरुकता रैली निकाली गई।
रैली ग्रामसभा चौपरिया एवं वनकटिया के मलिन बस्ती में निकाली गई। इस रैली में “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” पर नारा लगाते हुए स्वयं सेवकों ने पूरे बस्ती में भ्रमण किया। प्रातः काल सर्व सम्भाव प्रार्थना हुआ, योगासन किया, योगासन पर कार्यक्रम अधिकारी गोविन्द लाल ने विस्तृत प्रकाश डाला।
इसके गुण दोष को बताया बौद्धिक परिचर्चा के अन्तर्गत पंचायत मित्र शिखा शर्मा एवं श्रीमती मेनका पटेल ने प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ राम दरश मिश्रा ने स्वयं सेवको को सम्बोधित करते कहा कि
बेटी दो परिवार जोड़ने की कड़ी होती है यह अपने बौद्धिक ज्ञान से दो परिवारों को ज्ञानवान एवं संस्कारवान बनाती है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी गोविन्द लाल ने किया।
कार्यक्रम में किरन गुप्ता,स्नेह प्रभा पटेल,अंगद सहानी, जितेन्द्र पटेल,रामबृझ यादव, ओंकार आदि लोग उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *