उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
10/09/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में हिंसा को हृदयविदारक बताते हुए शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा कि वे नेपाल के हालात से बेहद व्यथित हैं।
उन्होंने बताया कि आज भारतीय मंत्रिमंडल में नेपाल के बारे में विस्तृत चर्चा हुई।
उन्होंने कहा, “नेपाल में हिंसा हृदयविदारक है।
इतने सारे युवाओं की जान जाने से मेरा हृदय बहुत व्यथित है।
नेपाल की स्थिरता, शांति और समृद्धि अत्यंत महत्वपूर्ण है।”
उन्होंने कहा, “मैं नेपाल के सभी भाइयों और बहनों से विनम्रतापूर्वक शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूँ।”







