श्रीराम विवाह का मंचन देख हर्षित हुए श्रद्धाल

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

मजराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक अन्तर्गत पिपरलाला धाम समय माता मंदिर परिसर में शतचंडी महायज्ञ के अवसर पर चल रहे रामलीला में शुक्रवार की देर रात कलाकारों ने श्रीराम विवाह, कलेवा और सीता विदाई का जीवंत मंचन किया। विदाई देख दर्शकों की आंखें छलछला गईं। दर्शकों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया था। रामलीला मंचन के क्रम में सीता स्वयंवर के बाद राजा जनक अपनी पुत्री सीता के विवाह की तैयारियों में जुट जाते हैं। जनकपुर को फूल-मालाओं से सजाया जाता है। बाद में विधि-विधान से श्रीराम और सीता जी का विवाह होता है। देवी-देवता पुष्पों की वर्षा करते हैं। श्रीराम विवाह के दौरान विवाह गीतों की प्रस्तुति कर कलाकारों ने श्रद्धालुओं को खूब गुदगुदाया। विवाह संपन्न होने पर कलाकारों ने सीता विदाई का मंचन किया। रामलीला के दौरान बीच-बीच में जय श्रीराम के नारे लगाए जा रहे थे। रामलीला मंच का शुभारंभ प्रमुख प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह व तेजतर्रार दैनिक जागरण पत्रकार सुधीर चंद पाण्डेय ने फीता काट कर किया । यज्ञाचार्य पंड़ित रंजीत पाण्डेय , आचार्य पवन कृष्ण शास्त्री , पंड़ित नित्यानंद उपाध्याय , मुख्य यजमान चंद्रभूषण पाण्डेय , रमेश सिंह , पिंटू शर्मा , विद्या सागर शर्मा , रुद्रेश पाण्डेय , अवधेश पाण्डेय , सत्यप्रकाश सिंह , अनिमेष सिंह , पंकज तिवारी , भोलू यादव , रविन्द्र गोंड़ मौजूद रहे ।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *