योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में आगामी दशहरा पर्व को शान्ति एवम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी क्रम में आज शुक्रवार दोपहर जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के नेतृत्व में परतावल चौराहे पर फ्लैग मार्च निकाला गया
आपको बताते चले की यह फ्लैग मार्च परतावल मेंन चौराहे शुरू होकर गोरखपुर . पनियरा. एवम महराजगंज मार्ग होते हुए पुलिस चौकी तक पहुँचा इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र की जनता से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की
‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत निकाले गए इस फ्लैग मार्च ने क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा का भरोसा पैदा किया और प्रशासन की मुस्तैदी का स्पष्ट संदेश दिया फ्लैग मार्च में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, परतावल चौकी प्रभारी अमित सिंह, के साथ थाने की पूरी पुलिस फोर्स एवम पीएसी के जवान भारी संख्या में मौजूद रहे







