डॉ योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
गोरखपुर जनपद में आज इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक मान्यता संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का एक दल कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद जी से उनके गोरखपुर स्थित आवास पर मुलाकात की व 7 सितंबर लखनऊ में हुई बैठक की समीक्षा करते हुए इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक चिकित्सकों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। माननीय मंत्री जी ने उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री माननीय ब्रजेश पाठक जी से टेलीफोनिक वार्ता किया। तत्पश्चात माननीय मंत्री जी ने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय में स्वास्थ्य सचिव व आयुष सचिव से विचार विमर्श चल रहा है। इस जनहितकारी प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के लिए देश की माननीय मोदी जी की सरकार व प्रदेश में माननीय योगी जी की सरकार प्रतिबद्ध है। माननीय मंत्री जी ने बताया कि बहुत जल्द ही प्रदेश भर के इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों के लिए एक सौगात माननीय योगी जी की सरकार देने वाली है। मंत्री जी ने कहा कि लखनऊ में एक बड़े अधिवेशन की तैयारी चल रही है सभी चिकित्सक तैयार रहें बहुत जल्द समय व स्थान की जानकारी दे दी जाएगी आप सभी चिकित्सक अधिक से अधिक संख्या में उस अधिवेशन में उपस्थित हो । उक्त अधिवेशन में उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री तथा आयुष मंत्री जी उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक डॉ अमित कुमार निषाद, सह संयोजक डॉ संजय कुमार जायसवाल, डा के के सी मिश्रा, डा आर यल यादव, डा एम के मद्धेशिया, डा आर के मिश्रा, डा राघवेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।







