पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आया हेल्थ अपडेट, अभय चौटाला ने किया बड़ा खुलासा

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
21/09/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – गत 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था।

इसके पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारण बताए थे। हालांकि विपक्ष ने इसे सरकार से मनमुटाव बताया था।

इस्तीफे के बाद से धनखड़ सार्वजनिक प्लेटफॉर्म से अचानक गुम हो गए। विपक्ष ने लगातार उनके स्वास्थ्य को बहाना बताकर खूब मुद्दा बनाया। कई सांसदों ने मिलने का प्रयास किया लेकिन धनखड़ किसी से नहीं मिले।

कुछ समय बाद उन्होंने सरकारी आवास खाली कर दिया। वह दिल्ली में अभय चौटाला के फॉर्म हाउस में जाकर रहने लगे।

अभय चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और गृहराज्य के होने की वजह से धनखड़ के काफी करीब भी माने जाते हैं।

फॉर्म हाउस में शिफ्ट होने पर भी धनखड़ ने कोई बयान नहीं दिया था। इस्तीफा देने के बाद धनखड़ सीधा 12 सितंबर को नजर आए, नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में। यहां भी वह स्वस्थ दिख रहे थे।
अब जाकर उनका हेल्थ अपडेट सामने आया है।

अभय चौटाला ने खुलासा किया है कि जगदीप धनखड़ साहब उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद से काफी परेशान थे। लेकिन अब वह ठीक हैं।

*क्यों खाली किया था सरकारी आवास?*

अभय चौटाला ने स्वास्थ्य पर बताने के अलावा कहा कि धनखड़ को इस्तीफे के बाद सरकारी आवास में घुटन महसूस होने लगी थी।

इसके चलते वह फॉर्म हाउस आ गए। हालांकि अब वह पूरी तरह फिट हैं। एक पॉडकास्ट में इंटरव्यू देते समय अभय चौटाला ने यह खुलासा किया।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *