दोस्तों ने घर से बुलाकर मैदान में मारी गोली, युवक की मौत; आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

 

जान के बदले जान चाहिए, हमें न्याय चाहिए – परिजन

*गोरखपुर।* चिलुआताल थाना क्षेत्र के तेनुहिया गांव में रविवार शाम दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई, जहां घर से बुलाकर ले गए दोस्तों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अरुण निषाद (22) पुत्र भोला निषाद के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि आक्रोशित ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी के सामने गोरखपुर–महराजगंज मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के मुताबिक रविवार करीब चार बजे विशाल नामक युवक अपने कुछ साथियों के साथ वाहन से अरुण के घर पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि वह किसी काम का बहाना बनाकर अरुण को अपने साथ ले गया। पहले से चली आ रही रंजिश को लेकर विशाल, देवेंद्र और पांच-छह अन्य युवकों ने अरुण को गांव के पास मैदान की ओर ले जाकर कहासुनी की और फिर उसे गोली मार दी। गोली लगते ही अरुण जमीन पर गिर पड़ा।

स्थानीय लोग गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरुण दो भाइयों में बड़ा था और पेंट पालिश का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण उग्र हो गए।

लोगों ने गोरखपुर–महराजगंज रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा। परिजनों ने साफ कहा, “हमें कुछ नहीं चाहिए, जान के बदले जान चाहिए, हमें सिर्फ न्याय चाहिए।” सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र और क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज अनुराग सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

मृतक के पिता भोला निषाद की तहरीर पर दो नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *