नेपाल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने ‘विशेष उड़ान अभियान’ शुरू किया

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
11/09/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – नेपाल में हाल ही में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के कारण त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 24 घंटे से ज़्यादा समय तक बंद रहने के बाद सैकड़ों यात्री फँस गए है।

एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस ने इनमें से कई लोगों को निकालने के लिए विशेष उड़ानें शुरू की हैं।

भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार से अतिरिक्त उड़ानों की व्यवस्था की है। मंत्री राम मोहन नायडू ने सोशल मीडिया के ज़रिए जानकारी दी कि नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए अतिरिक्त उड़ानें निर्धारित की जा रही हैं।

उन्होंने एयरलाइन को हवाई किराए को उचित रखने का भी निर्देश दिया है ताकि संकट के दौरान यात्रियों पर बोझ न पड़े।

राजस्थान के भरतपुर ज़िले की निर्दलीय विधायक रितु बनवत भी फँसे हुए यात्रियों में शामिल हैं।

वह अपने परिवार के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रही थीं, जब वह नेपाल-चीन सीमा पर एक गाँव में रुकीं।

भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ शुरू हुआ युवाओं के नेतृत्व वाला यह आंदोलन हिंसक हो गया और इसमें 34 लोगों की जान चली गई। काठमाण्डौ में अब जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *