ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल में भव्य बाल मेला एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल में भव्य बाल मेला एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्

ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल में दिनांक 01 मार्च 2026 (रविवार) को विद्यालय परिसर में भव्य “बाल मेला” एवं “पुरस्कार वितरण समारोह” का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञानेंद्र सिंह (विधायक, पनियरा) रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में वेद प्रकाश शुक्ला (ब्लॉक प्रमुख, पनियरा) एवं उमेश चंद जयसवाल (नगर पंचायत अध्यक्ष, पनियरा) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बाल मेले में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें खान-पान, खेल, शैक्षणिक मॉडल, कला एवं हस्तशिल्प की सुंदर प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पश्चिम बंगाल से पधारे प्रसिद्ध जादूगर श्री एस. कुमार द्वारा प्रस्तुत जादू शो रहा, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

🏆 पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राएं

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा जिन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, उनमें —
अभिनंदन, अनुराग सहनी, आदिति गिरी, रितेश, भीम, दीपांजलि, आयंश, आंशिक, आस्था, अंशुमान, अम्बिका, आयुष यादव, आफ़ताब अली, अंश मधेशिया, शिवम् प्रजापति, आराधना, नमन, आयुशी, अनुराग सिंह, अंकुश, आर्य सहनी, अरुण मौर्य, सुप्रिया यादव, विजेता सहनी, सुप्रिया सिंह, अरुण प्रजापति, सजिया खातून, अंश यादव, अरुण साहनी, सत्यम यादव, शिवांगी साहनी, अम्बिका गिरी, करन साहनी, दिव्यांश त्रिपाठी, आकाश, अभिनेश्वर, सत्यम, सौरभ, अनिल, सत्यप्रकाश, सौरभ, नजिया, प्रतिभा, हर्षिता, अनुष्का, उजाला, साहबान, शिवपाल एवं सत्यवान शामिल रहे।

👩‍🏫 शिक्षकगण की सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर प्रबन्धक ऊषा मिश्रा,आशुतोष, शिखा ,अमृत, सूर्यप्रकाश, रामप्रताप ,बलराम, अंशिका, प्रियंका, अल्का, सोनी,वंदना, तृप्ति, अमृता, शिवानी, काजल,सपना,रामप्रताप, अनुराग सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक जीवेश मिश्र द्वारा किया गया।

विद्यालय के संस्थापक श्री ब्रजेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वहीं डिग्री कॉलेज के संस्थापक श्री संजय कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता एवं व्यवहारिक ज्ञान को अपनाने की प्रेरणा दी।

डिग्री कॉलेज के संस्थापक श्री संजय कुमार मिश्र ने कहा की विद्यालय निरंतर उत्कृष्ट शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सराहनीय कार्य कर रहा है। यह बाल मेला विद्यालय की श्रेष्ठ सोच और सशक्त प्रबंधन का प्रमाण है।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण राव ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित रहा तथा पूरा वातावरण उत्साह एवं आनंद से परिपूर्ण रहा।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    तेज रफ्तार वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, 6 चालान कर वसूला 20 हजार जुर्माना

    परतावल/महराजगंज। महराजगंज जनपद में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर आईटीएम चौकी के पास…

    Please Share this News

    पुलिस अधीक्षक महराजगंज लकड़ी का स्ट्रक्चर गिरने से हुए घायलः सिर में चोट आने से लगे 8 टांके, वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान हादसा

      महराजगंज में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एक लकड़ी के स्ट्रक्चर के गिरने से घायल हो गए। घटना बुधवार को हुई, जब लकड़ी स्ट्रक्चर उनके सिर…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *