सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
19/08/2025
काठमाण्डौ,नेपाल — फ़िलिस्तीनी सशस्त्र समूह हमास ने गाजा में युद्धविराम और इज़राइली बंधकों की रिहाई के लिए मध्यस्थ द्वारा रखे गए नए प्रस्ताव पर सहमति जताई है।
रिपोर्टों के अनुसार, फ़िलिस्तीनी समूह के एक सूत्र ने अंतर्राष्ट्रीय सुत्रो से इस समझौते की पुष्टि की है।
मिस्र और कतर द्वारा रखा गया यह प्रस्ताव जून में अमेरिकी दूत स्टीव व्हिटकॉक द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव की रूपरेखा पर आधारित बताया जा रहा है।
योजना के अनुसार, शुरुआती 60 दिनों का युद्धविराम लागू होगा। इसके बाद, हमास द्वारा बंधक बनाए गए 50 इज़राइली बंधकों को दो समूहों में रिहा किया जाएगा। इनमें से 20 के जीवित होने की बात कही जा रही है।
इसके बाद आगे युद्धविराम वार्ता होगी। हालाँकि, इस मुद्दे पर इज़राइल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
पिछले हफ़्ते, इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि वे सभी बंधकों की रिहाई के बाद ही किसी समझौते के लिए तैयार होंगे।







