जनेश्वर मिश्र जयंती पर लखनऊ में होगी विशाल ब्राह्मण जनसभा, सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

 

परतावल/महराजगंज। अखिलेश यादव के निर्देशन एवं सनातन पांडेय के नेतृत्व में आगामी 5 अगस्त दिन शनिवार को लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर विशाल ब्राह्मण जनसभा रैली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
समाजवादी पार्टी नेतृत्व की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों को कार्यक्रम में शामिल कराने का आह्वान किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह जनसभा सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार एवं आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिलों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव एवं नगर क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को जनसभा में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
सपा नेता संतोष कृष्ण त्रिपाठी उर्फ़ ( गुड्डू भैया ) ने कहा कि स्वर्गीय पंडित जनेश्वर मिश्र के समाजवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *