खाद की किल्लत से किसान बेहाल, खाली हाथ लौटे सैकड़ों किसान

 

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नम्बर 15 महंत अवैद्यनाथ नगर में स्थित इफको बाजार में यूरिया खाद की भारी कमी से खरीफ सीजन में किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

बीती शुक्रवार की रात से ही परतावल इफको केंद्र पर सैकड़ों किसान यूरिया के लिए लाइन में खड़े रहे। महिलाएं और पुरुष भी रात दो बजे से कतार में खड़े रहे लेकिन सुबह तक कई किसानों को खाद नहीं मिल सका।

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के किसान जगरनाथ यादव, अजय पाल, रामदवन सिंह, हरिनाथ यादव, राकेश सिंह, मोहम्मद फैज अली, बेचन त्रिपाठी, काजल, निर्मला, विमला, सोनिया, सीमा गुप्ता, बरफी, मैना, संगीता व छाया ने बताया कि घंटों इंतजार के बाद कुछ लोगों के चेहरे पर खाद पाने के बाद मुस्कान आया वहीं कुछ किसान खाली हाथ लौटने को मजबूर हुए।

किसानों का कहना है कि समय पर खाद न मिलने से धान की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और पैदावार भी घट जाएगी।

भारी संख्या में किसानों ने आरोप लगाया कि खाद की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में और समय पर नहीं हो रही जिससे बिचौलियों की सक्रियता और काला बाजारी की आशंका बढ़ गई है।

इफको केंद्र प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि केंद्र पर 500 बोरी यूरिया खाद आया था, खतौनी देखकर खाद वितरण किया गया इसके बावजूद सैकड़ों किसान बिना खाद के वापस लौट गए।
हालात बिगड़ते देख उपनिरीक्षक सुदामा यादव, कास्टेबल राजू यादव, होमगार्ड राजमन आदि मौके पर पहुंच भीड़ को नियंत्रित किया। किसानों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी इतनी बड़ी किल्लत नहीं देखी। अगर समय पर खाद नहीं मिला तो खेत में अन्न नहीं और घर में चावल नहीं होगी एक किसान ने व्यथा जताई। किसानों ने प्रशासन से तत्काल पर्याप्त यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि फसल बचाई जा सके।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *