आईएएस अजय जैन ने संभाला नगर आयुक्त का कार्यभार

 

शहर के विकास, स्वच्छता और बेहतर नगर प्रबंधन पर रहेगा फोकस _अजय जैन

गोरखपुर। 2020 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी अजय जैन ने नगर आयुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने शहर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और बेहतर नगर प्रबंधन को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया।
अजय जैन मूल रूप से राजस्थान के माधोपुर जनपद के शिवाड़ गांव के निवासी हैं। उन्होंने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) इलाहाबाद से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री वर्ष 2015 में प्राप्त की। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में ऑल इंडिया रैंक 12 हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
नगर आयुक्त बनने से पूर्व अजय जैन लखनऊ में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं, जहां उन्होंने विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि नगर निगम की सेवाओं को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाया जाएगा। शहर में सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जाएगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों के समन्वय से कार्य किया जाएगा तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उनके कार्यभार ग्रहण करने से शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *