काठमाण्डौ,नेपाल – भारत‑नेपाल सीमा पर एसएसबी को बड़ी सफलता मिली है।
आज एसएसबी ने सोनौली बॉर्डर के पास पगडंडी मार्ग के जरिए अवैध तौर पर भारत में घुसने की कोशिश कर रही एक थाईलैंड की महिला और दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया।
सुत्रो के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल की टीम ने सोनौली थाना क्षेत्र के कुन्सेरवां गुरुद्वारा क्षेत्र में सतर्कता बरतते हुए कार्रवाई की।
महिला थाईलैंड की निवासी ‘मिस सुपरोन’ (42 वर्ष) बताई जा रही है, जबकि दोनों भारतीय युवकों को कथित गाइड (दलाल) के रूप में पहचाना गया। जिनके नाम कैलाश यादव परसा मलिक, ईदू उर्फ वसीम निवासी कोल्हुई बताए गए है।
पुलिस और एसएसबी की पूछताछ में सामने आया कि यह महिला नेपाल से पगडंडी मार्ग के माध्यम से भारत में प्रवेश कर दिल्ली जाना चाहती थी।
इसके लिए भारतीय युवकों की सहायता ली थी
इस मामले में थाई महिला के खिलाफ विदेशी अधिनियम, धारा 14 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं, दोनों भारतीय संदिग्धों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), धारा 61(2) के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई आरंभ की गई है।
सुरक्षा एजेंसियां वर्तमान में मामले की गहराई से जांच कर रही हैं ताकि अवैध नेटवर्क या मानव तस्करी संबंधी जानकारी उजागर की जा सके।







