पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया गया संयुक्त निरीक्षण

 

पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया गया संयुक्त निरीक्ष

कड़ी सुरक्षा में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा, 13 केंद्रों पर 4445 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

-जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दूसरे दिन की पहली पाली की परीक्षा संपन्न*
-*प्रथम पाली में 4445 अभ्यर्थी रहे उपस्थित, 1315 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा*
-*परीक्षा की निगरानी को 554 पुलिसकर्मी तैनात, एसपी श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने किया केंद्रों का निरीक्षण*

*महराजगंज।* उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को पहली पाली में जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में 5760 अभ्यर्थियों में से 4445 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे जबकि 1315 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जनपद के पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते रहे।
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच और फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई थी। सीसीटीवी निगरानी के साथ प्रत्येक केंद्र पर केंद्र प्रभारी पुलिस अधिकारी तैनात रहे। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त निगरानी में परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखा गया।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *