ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

 

परतावल, महराजगंज।
विकास खण्ड परतावल – महराजगंज मार्ग स्थित बंधन मैरेज हॉल में ग्राम प्रधानों के कार्यकाल विस्तार एवं प्रशासक बनाए जाने के प्रदेश सरकार के निर्णय के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष सचिन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से ग्राम प्रधानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष एजाज ने कहा कि ग्राम प्रधानों के हित में लिया गया यह निर्णय प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने ग्राम प्रधानों के सम्मान, अधिकारों और जिम्मेदारियों को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है।
मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास और पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया कार्यक्रम का संचालन जनार्दन यादव ने किया
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, राज नारायण, जयगोविंद सिंह तथा अंगद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *