श्यामदेउरवा क्षेत्र के तीन विद्यालयों में एक ही रात चोरी फाटक की कुंडी टूटी, रसोईघर से सिलेंडर–राशन और मोटर तक गायब

राम मिलन गुप्ता की रिपोर्ट

परतावल/श्यामदेउरवा (महराजगंज)।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने तीन कंपोजिट विद्यालयों में एक साथ धावा बोलकर रसोईघर और कमरों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने सिलेंडर, राशन, हंडा-कुकर, पानी की मोटर सहित कई सामान चोरी कर लिए। लगातार तीन स्कूलों में चोरी से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

कुड़वा उर्फ मुडकटिया विद्यालय से चोरों ने रसोईघर की कुंडी तोड़कर दो सिलेंडर और राशन बोरा उठा लिए।

अंध्या कंपोजिट विद्यालय में चोरों ने चार सुरक्षा द्वार तोड़कर दो सिलेंडर, हंडा, कुकर, राशन व पानी की मोटर चोरी कर ली।

बैजौली कंपोजिट विद्यालय में कार्यालय और रसोईघर दोनों जगह ताले टूटे और दो सिलेंडर गायब मिले।

घटना की तहरीर तीनों विद्यालयों के प्रभारियों ने श्यामदेउरवा थाने में दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

बीईओ मुसाफिर सिंह पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में है और विद्यालय प्रभारियों को लिखित शिकायत देने का निर्देश दिया गया है।

विद्यालय स्टाफ का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाओं से चोरों का मनोबल बढ़ा है। विद्यालयों में रात्रि सुरक्षा, सीसीटीवी और पुलिस पेट्रोलिंग की मांग की गई है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *